‘लव जिहाद’ के खिलाफ मध्य प्रदेश में कानून बनाया जाएगा: चौहान

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:26 IST2020-11-04T22:26:59+5:302020-11-04T22:26:59+5:30

Law will be made in Madhya Pradesh against 'Love Jihad': Chauhan | ‘लव जिहाद’ के खिलाफ मध्य प्रदेश में कानून बनाया जाएगा: चौहान

‘लव जिहाद’ के खिलाफ मध्य प्रदेश में कानून बनाया जाएगा: चौहान

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है।’’

चौहान ने कहा, ‘‘इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नियमित रूप से ‘फॉलोअप’ किया जाए।

इस बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Web Title: Law will be made in Madhya Pradesh against 'Love Jihad': Chauhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे