लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था ख़राब: चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:02 IST

Open in App

आजमगढ़, 22 दिसंबर भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सही करने के बजाय विरोधियों को ठिकाने लगाने का काम रही है।

चंद्रशेखर आजाद जिले में दलित ग्राम प्रधान की हत्या मामले में परिजनों को प्रशासन की तरफ से मदद मिलने में हो रही देरी को लेकर आजमगढ़ के जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर उनकी पुलिसकर्मीयों के साथ झड़प भी हुई।

जिलाधिकारी से मुलाकात करने के बाद चन्द्रशेखर उर्फ रावण ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश के साथ ही आजमगढ़ जिले में भी कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सही करने के बजाय सरकार विरोधियों को ठिकाने लगाने का काम रही है।

दोपहर में जिलाधिकारी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे चन्द्रशेखर आज़ाद ने मास्क लगाया हुआ था जिसकी वजह से वहां तैनात उपनिरीक्षक उन्हें पहचान नहीं सके, जिसके बाद पुलिस और चन्द्रशेखर व कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। बाद में चन्द्रशेखर को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रवेश मिला, जहां उन्होंने जिलाधिकारी से तरवा थाना क्षेत्र के बांसगांव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या के बाद अब तक प्रशासन द्वारा मदद नहीं मिलने व कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी से बात की।

उन्होने कहा कि वर्ष 2022 से पहले भीम आर्मी सघर्षशील लोगों को पंचायत चुनाव के मैदान में उतारेगी और फिर विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है