लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रोडरेज की संदिग्ध घटना में विधि छात्र की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार घायल

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल रोहिणी के एक सीएनजी स्टेशन पर झगड़े के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के हमले में 22 वर्षीय लॉ छात्र यश की मौत हो गयी और उसका रिश्ते का भाई अर्जुन जख्मी हो गया।

खजूरी खास का रहने वाला यश रोहिणी के एक कॉलेज में दस्तावेज जमा करने के लिए अर्जुन (23) के साथ गया था।

घटना शुक्रवार शाम को रोहिणी सेक्टर-16 पर घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यश और अर्जुन की सीएनजी स्टेशन पर किसी बात को लेकर आरोपी शख्स से बहस हो गयी। इसके बाद उस आदमी ने अपनी कार से पिस्तौल निकाली और उन पर गोली चला दी।

पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा कि दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां यश को मृत घोषित कर दिया गया वहीं अर्जुन का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार यह रोडरेज का मामला लगता है लेकिन झगड़े की वजह अभी तक पता नहीं चली है।

उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सीएनजी स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि दोषी का पता चल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह