लाइव न्यूज़ :

काशी और मथुरा में मंदिर बनाने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए : तोगड़िया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:21 IST

Open in App

भदोही, चार दिसंबर अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हिंदू परिषद के अध्‍यक्ष प्रवीण भाई तोगडि़या ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से धारा 370 के अधिकतर प्रावधान हटाये गये उसी तरह से काशी और मथुरा में मंदिर बनाने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।

यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आये तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''जिस तरह से जम्‍मू-कश्‍मीर में धारा 370 हटायी गयी है, उसी तरह से काशी और मथुरा में मंदिर बनाने के लिए क़ानून लाया जाना चाहिए।''

हालांकि तोगड़िया ने उम्मीद जताई कि ''धारा 370 हट गया तो यह भी हो जाएगा। कानून बनाकर सरकार को दोनों जगह मंदिर बनाना चाहिए।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''हम तो भगवा, जोगी और योगियों के समर्थक रहे हैं।''

योगी सरकार की दोबारा वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनौती बड़ी है। तोगड़िया ने कहा कि कुछ वरिष्ठ लोगों से बातचीत हो रही थी तो लोगों ने कहा कि जो वोट मिलता था उसमें चालीस प्रतिशत वोट नहीं मिलेगा, इसलिए मेहनत करनी पड़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधों के बारे में तोगड़िया ने कहा, ''वो प्रधानमंत्री हैं और मैं एक छोटा व्‍यक्ति हूं तो प्रधानमंत्री से एक छोटे व्‍यक्ति के संबंध कैसे हो सकते हैं।''

मोदी से पुराने रिश्‍तों की याद दिलाने पर उन्‍होंने कहा कि ''सत्ता में जाने के बाद पुराने रिश्ते का कोई मतलब नहीं रह जाता है। उन्हें अब बाबरी मस्जिद वाले अंसारी पसंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया