लाइव न्यूज़ :

कानून मंत्री लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ता के घर शोक प्रकट करने गये

By भाषा | Updated: October 13, 2021 14:35 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी, 13 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक बुधवार को यहां लखीमपुर पहुंचे और तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में जान गंवाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता और एक चालक के परिवारों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उप्र के मंत्री बिना किसी आधिकारिक प्रोटोकॉल के जिले में पहुंचे और शहर के शिवपुरी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा और फरधन (खीरी) इलाके के परसेहरा खुर्द गांव में चालक हरिओम मिश्रा के परिवार से मिलने गए।

तीन अक्टूबर को तिकोनिया हिंसा में मारे गए लोगों में शुभम मिश्रा, श्याम सुंदर और हरिओम भी शामिल थे। इसके अलावा मृतकों में चार किसानों और एक स्थानीय पत्रकार समेत कुल आठ लोग शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि मंत्री भाजपा के अन्य कार्यकर्ता श्याम सुंदर के घर नही गये ।

जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा और अनुराग मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल