लाइव न्यूज़ :

भारत आए पाकिस्तान के कानून मंत्री, सुषमा स्वराज से की अहम मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2018 21:58 IST

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग दिल्‍ली पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त:  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग दिल्‍ली पहुंचे। ऐसे में पाकिस्तान कानून एवं सूचना मंत्री सैयद अली जफर भी भारत आए हैं।

ऐसे में सैयद अली जफर ने आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अपने देश की ओर से संवेदना प्रकट की। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्री विजय गोखले भी बैठक में उपस्थित थे।

हालांकि, बैठक का ब्योरा फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाया है।  ये साफ नहीं हुआ है कि सुषमा से उनकी किन मुद्दों पर बात हुई थी। वहीं, जफर उन विदेशी गणमान्य लोगों में से थे जिन्होंने वाजपेयी की अंत्येष्टि में शिरकत की ।

यह बैठक ऐसे दिन हुई, जब पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के नाम पर मुहर लगाई है। ये देखना होगा कि भारत आए जफर ने सुषमा से किन मुद्दों पर और क्या बात की है।

(इनपुट भाषा) 

टॅग्स :सुषमा स्वराजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं