लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल का सटीक निष्कर्ष के लिए आधुनिक ढंग से डेटा इकट्ठा करने का आह्वान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2019 06:46 IST

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) की एक हालिया रपट में यह दावा किया गया है कि 2017 में पिछले 45 वर्ष में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक रही। 

Open in App

 देश में बेरोजगारी दर को लेकर एनएसएसओ की रपट को लेकर केंद्र पर विपक्ष के हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सटीक निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए आंकड़ों को एकत्र करने हेतु आधुनिक तरीकों को अपनाने की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे तक की तय नौकरी का आकर्षण दुनियाभर में खत्म हो रहा है और आज के युवा नयी कार्यप्रणाली तलाश रही है।

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) की एक हालिया रपट में यह दावा किया गया है कि 2017 में पिछले 45 वर्ष में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक रही। 

गोयल ने कहा, "एक समय था जब सरकारी विभाग, टाटा समूह जैसी किसी कंपनी या एनटीपीसी जैसे किसी पीएसयू में नौकरी को देश में कामकाजी वर्ग कहा जाता था। पूरे विश्व में आज चीजें बदल गयी हैं।" 

उन्होंने कहा कि भारत में आज बहुत से महत्वाकांक्षी युवा हैं, जो नयी तरह की प्रौद्योगिकी और कार्यप्रणाली में काम करना चाहते हैं।

मंत्री ने कहा कि 'बदलते हुए विश्व में' कृत्रिम मेधा, थ्री-डी विनिर्माण और अन्य से जुड़ी नौकरियां 'मानव जाति का भविष्य तय कर रही हैं।' 

इन नये तरह के अवसरों से युवा 'रोजगार मांगने वालों की बजाय रोजगार का सृजन' करने वाले बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से एनएसएसओ सर्वेक्षण के बाद हर पांच साल पर रपट पेश करता था। 

गोयल ने कहा, "लेकिन अब हमें यह महसूस करना होगा कि आंकड़ों को एकत्र करने के वे तरीके पुराने हो गए और अब हमें आंकड़ों को इकट्ठा करने और आंकड़ों के विश्लेषण के लिए नये समय की प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा।"

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए