लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कानून व्यवस्था आईसीयू में: सांसद बेनीवाल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:39 IST

Open in App

जयपुर, 19 जून राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात के कारण कानून व्यवस्था आईसीयू में है और अपराध चरम पर है।

बेनीवाल ने यहां एक बयान में कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के अधिकतर नेताओं का जनता के हितों के साथ कोई सरोकार नहीं है। बेनीवाल के अनुसार राज्य में टीकाकरण पूरा होने के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बड़ा जन आंदोलन करेगी।

बेनीवाल ने भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के नेता बयानों में व्यस्त रहे और ऑक्सीजन की कमी एवं ब्लैक फंगस के कारण राज्य में मौतें होती रही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के भाजपा के सांसद भी केंद्र में राज्य के लिए प्रभावी पैरोकारी करने में नाकाम नजर आये । सांसद ने कहा कि राज्य के जो हालत बने हैं उसके लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं।

राज्य में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बारे में बेनीवाल ने 'गहलोत—वसुंधरा' गठजोड़ का अपना आरोप दोहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा