लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है: माणिक सरकार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:48 IST

Open in App

अगरतला, 27 जून त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने रविवार को राज्य की भाजपा नीत सरकार पर हमला बोलते हुए उस पर कानून-व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

राज्य की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सरकार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस हिंसा की घटनाओं पर आंखें मूंदे बैठी है और ''भाजपा से आश्रय प्राप्त गुंडों'' के हाथों की ''कठपुतली'' बनकर रह गई है।

सरकार ने दावा किया, ''राज्य के विभिन्न भागों में लिंचिंग और पुलिस व न्यायिक हिरासत में मौतों की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा से आश्रय प्राप्त गुंडे माकपा के कार्यालयों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले करते रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।''

माकपा के वरिष्ठ नेता सरकार ने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक और राज्यपाल के समक्ष यह मुद्दा उठाया, लेकिन हिंसा को रोकने के लिये कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा, ''यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।''

सरकार ने कहा कि मार्च के तीसरे हफ्ते में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद से हमले की लगभग 200 घटनाएं हो चुकी हैं। 12 मई को राज्यपाल के आश्वासन के बाद से 70-75 हमले हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, ''यदि राज्य में कानून का शासन कायम नहीं किया जाता तो हमारे पास जन आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित