लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई चौपट, सो रही सरकार

By राजेंद्र पाराशर | Updated: October 10, 2019 23:05 IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला हैउन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है.

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, सरकार सो रही है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बदलाव कर राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास किया है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर मंदसौर में हुई विहिप पदाधिकारी की दिनदहाड़े हत्या किए जाने और प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन लेने की मांग राज्यपाल से की है.

चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर ये आरोप लगाए. सिंह ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. सिंह का कहना है कि सरकार से कांग्रेस से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही. कांग्रेस केवल और केवल अनर्गल आरोप लगाने में जुटी हुई है. पहले प्रदेश शांति का टापू था, लेकिन अब प्रदेश में अशांति फैली हुई है. मंदसौर में हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई. आए दिन हत्याएं और लूट की वारदाते हो रही है, सरकार कानून व्यवस्था को लेकर फेल है. प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो रही है और प्रदेश की सरकार सो रही है.

राजनीतिक फायदे के लिए किया चुनाव प्रक्रिया में बदलाव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में कमलनाथ सरकार द्वारा बदलाव किए जाने का भी विरोध किया. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने नियम कायदों को ताक पर रखकर राजनीतिक फायदे के लिए नगर निकायों की प्रक्रिया में बदलाव किया है. भाजपा नगर निगम के परिसीमन और मेयर की चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगी. जन जागरण अभियान के जरिए भाजपा की यह मंशा कार्यकर्ता जनता को बताएंगे. यह अभियान 12 से 16 अक्तूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया जाएगा. 18 से 20 अक्तूबर तक सभी शहरों में भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. नगरीय निकाय चुनाव संशोधन विधेयक को राज्यपाल द्वारा दी गई मंजूरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्यपाल से किसी भी तरह की नाराजगी नहीं.

कांग्रेस को हो गया है फोबिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माने तो कांग्रेस को फोबिया हो गया है. उनके मुताबिक कांग्रेस को जो काम करना चाहिए वो कर नहीं रहे हैं. इसलिए प्रदेश का विकास थम गया है. भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं. सड़कों की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि हर बारिश के बाद सरकार सड़क मरम्मत का कार्य कराती है, उसे कार्य कराना चाहिए, लेकिन वह भाजपा की पिछली सरकार पर सड़कों को लेकर राजनीति कर रही है. राकेश सिंह ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि झाबुआ उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह