लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कानून व्यवस्था और सरकार दोनों गायब : राजे

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:47 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि गहलोत सरकार अदृश्य है और कानून व्यवस्था तथा सरकार दोनों गायब हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार... गहलोत की सरकार अदृश्य है। सब कुछ अस्त व्यस्त है... कानून व्यवस्था और सरकार दोनों गायब है।’’ उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों से सरकार के कामकाज के बारे में पूछने पर लोग बस बिजली, पानी की दिक्कतों की ही बात करते हैं।

वे यहां भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी संबोधित किया। राजे ने कहा, ‘‘राज्य में रोज दुष्कर्म हो रहे हैं, लूट हो रही है, हत्याएं हो रही हैं... सरकार के तीन साल गुजर गये और काम गिनती करने पर आपको कुछ नहीं मिलने वाला। बस एक ही काम में लगे हैं कुर्सी कैसे बचाई जाए।’’

उन्होंने गहलोत सरकार पर उनकी पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं का नाम बदलने या उन्हें बंद करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी वादों पर खरा नहीं उतरी है। उन्होंने राज्य में पेट्रोल व डीजल के दाम तुलनात्मक रूप से अधिक होने के लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आज सबसे ज्यादा अगर महंगाई है तो राजस्थान में है और इन्हीं कारणों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है और मन बनाकर बैठी है 2023 बहुत दूर नहीं है।’’

राजे ने कहा, ‘‘मैं आप सबको यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि हम आने वाले समय में यहां कमल खिलायेंगे और हम मिलकर राज वापस लाने का काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो