लाइव न्यूज़ :

लातविया महिला पर्यटक मामला: यूडीएफ ने केरल सरकार से मुकदमे को शीघ्र निस्तारित करवाने की अपील की

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 अक्टूबर केरल में विपक्षी दल कांग्रेस नीत यूडीएफ ने बुधवार को वाम सरकार से तीन साल पहले यहां कोवलम तट रिसॉर्ट में एक लातवियाई महिला पर्यटक की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को एक फास्ट ट्रैक अदालत को सौंपने और मुकदमे में तेजी लाने का आग्रह किया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने विधानसभा में मांग की कि इसके लिए जल्द से जल्द एक नया विशेष अभियोजक नियुक्त किया जाये और मृतक महिला के परिवार को न्याय मिलना सुनिश्चित करना चाहिए। वह एक निवेदन के जरिए इस मुद्दे को सदन के संज्ञान में ले कर आये।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने इस पर अपने जवाब में कहा कि मामला यहां के प्रधान सत्र की अदालत में विचाराधीन है और जी मोहनराज को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।

लातविया की महिला पर्यटक उस साल (2018) 14 मार्च को कोवलम से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी और उसका क्षत-विक्षत एवं सिर विहीन शव 21 अप्रैल को निकट के तिरुवल्ला के मैंग्रोव जंगल से मिला था। इस मामले में केरल पुलिस पर उचित तरीके से जांच नहीं करने के आरोप भी लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां