लाइव न्यूज़ :

लातूर महानगरपालिका महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार : महापौर

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:34 IST

Open in App

लातूर, दो अक्टूबर कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने की कवायद में महाराष्ट्र में लातूर महानगरपालिका (एलएमसी) ने विभिन्न संगठनों की मदद से कई इंतजाम किए हैं। इसमें रेमडेसिविर के करीब 20,000 इंजेक्शन, 20 ऑक्सीजन सांद्रक और 10 बीआईपीएपी (बाईलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीनों को तैयार रखना शामिल है। महापौर विक्रांत गोजमगुंडे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय महामारी की पहली और दूसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटा लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा है जिसके लिए एलएमसी ने तैयारियां की हैं।

गोजमगुंडे ने कहा कि महानगरपालिका ने रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सांद्रक और बीआईपीएपी मशीनों को खरीदने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं किया। उन्होंने बताया कि कंपनियों ने निशुल्क इन सामान को उपलब्ध कराया।

महापौर और महानगरपालिका आयुक्त अमन मित्तल ने ये सामान देने के लिए सिप्ला, सीआईआई फाउंडेशन और ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो