लातूर नगर निगम चुनावः भाजपा और राकांपा की राह अलग?, सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, एमलएमसी इलेक्शन में भी गठजोड़ नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 09:04 IST2025-12-31T09:03:01+5:302025-12-31T09:04:50+5:30

Latur Municipal Corporation Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन करने को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास किया।

Latur Municipal Corporation Elections: BJP and NCP to go their separate ways? BJP to contest all 70 seats alone no alliance MLM elections either | लातूर नगर निगम चुनावः भाजपा और राकांपा की राह अलग?, सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, एमलएमसी इलेक्शन में भी गठजोड़ नहीं

file photo

HighlightsLatur Municipal Corporation Elections: राकांपा के नेता गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक थे।Latur Municipal Corporation Elections: भाजपा पूरी ताकत के साथ एमलएमसी चुनाव लड़ेगी।Latur Municipal Corporation Elections: राकांपा के जिला नेतृत्व को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी।

Latur: महाराष्ट्र में लातूर नगर निगम (एलएमसी) चुनाव के लिए भाजपा और राकांपा के बीच बहुप्रतीक्षित गठबंधन अब होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि भाजपा ने घोषणा की है कि वह सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री और लातूर चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी संभाजीराव पाटिल नीलांगेकर ने बताया कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन करने को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास किया।

उन्होंने दावा किया कि जिले में राकांपा के वरिष्ठ नेताओं के इच्छा जताने के बावजूद दूसरे और तीसरे स्तर के पदाधिकारियों की वजह से गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री बाबासाहेब पाटिल, पूर्व मंत्री संजय बंसोड़े और एमएलसी विक्रम काले समेत राकांपा के नेता गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक थे।

नीलांगेकर ने कहा कि हालांकि राकांपा के नेतृत्व का साथ देने वाले पदाधिकारियों ने कथित तौर पर इस समझौते को नाकाम कर दिया। भाजपा विधायक ने गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार लोगों का नाम लेने से इनकार करते हुए राकांपा के जिला नेतृत्व को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ एमलएमसी चुनाव लड़ेगी।

Web Title: Latur Municipal Corporation Elections: BJP and NCP to go their separate ways? BJP to contest all 70 seats alone no alliance MLM elections either

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे