लाइव न्यूज़ :

लातूर डीसीसी बैंक चुनाव: भाजपा नेताओं ने उम्मीदवारों के नामांकन खारिज होने पर राज्यपाल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 12:42 IST

Open in App

लातूर, 30 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले से भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और लातूर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (डीसीसी) के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जाने के मुद्दे पर उनके साथ चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री और विधायक संभाजीराव पाटिल निलंगेकर, भाजपा जिला अध्यक्ष और विधान पार्षद रमेश कराड, विधायक अभिमन्यु पवार और अन्य नेता शामिल थे। इन्होंने शुक्रवार को मुंबई में राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा और बैंक की चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे। ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी और अन्य ने गलत तरीके से अपने अधिकार का दुरुपयोग किया और विपक्षी उम्मीदवारों को अयोग्य करार देने के लिए नकली दस्तावेज तैयार किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां