लाइव न्यूज़ :

महिला कांग्रेस की केरल इकाई की पूर्व प्रमुख लतिका सुभाष होंगी राकांपा में शामिल

By भाषा | Updated: May 23, 2021 15:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 मई केरल में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने के विरोध में अपना सिर मुंडवाने वाली राज्य महिला कांग्रेस की पूर्व प्रमुख लतिका सुभाष, शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगी।

छप्पन वर्षीय सुभाष ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में राकांपा राज्य प्रमुख पी सी चाको के साथ वार्ता की है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रहे चाको भी इस महीने की शुरुआत में राकांपा में शामिल हुए थे।

चाको ने 10 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में गुटबाजी का आरोप लगाया था। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे।

सुभाष ने कहा कि राकांपा एक राष्ट्रीय दल है, जो कांग्रेस की परंपरा से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि उनके चाको के साथ लंबे समय से नजदीकी संबंध हैं।

सुभाष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने चाको से बातचीत की। जल्द ही मेरे फैसले की घोषणा की जाएगी।’’

सुभाष के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके अनुभव के मद्देनजर उन्हें पार्टी में एक अच्छा पद मिलने की उम्मीद है।

सुभाष ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एत्तुमानूर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने से बाद नेता ने कहा था कि वह किसी अन्य दल में शामिल नहीं होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं