लाइव न्यूज़ :

पटना में कृषि कानूनों के खिलाफ रैली निकाल रहे लोगों पर लाठीचार्ज, कई घायल

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:11 IST

Open in App

पटना, 29 दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ रैली निकालकर राजभवन की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों पर मंगलवार को पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें अनेक लोग घायल हो गए।

कई किसान संगठनों के सदस्यों और वाम समर्थकों समेत हजारों लोगों ने फ्रेजर रोड की ओर रूख किया जिससे यातायात ठप पड़ गया। पुलिस के मुताबिक डाक बंगला क्रॉसिंग पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास किए गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे पहले, रैली शुरू होने के स्थान गांधी मैदान पर प्रदर्शनकारी, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच झड़पें हुईं थीं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने मैदान में केवल एक द्वार के रास्ते ही प्रवेश देने पर आपत्ति जताई थी।

सूत्रों ने कहा कि यह प्रतिबंध भगदड़ जैसे हालात से बचने के लिए लगाया गया था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह उनकी आवाज दबाने का प्रयास है।

पुलिस ने बताया कि बाद में प्रदर्शनकारी करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित डाक बंगला क्रॉसिंग पर पहुंच गए जहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां से आगे उनके मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी राजभवन जाने पर अड़ गए तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि इसमें घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए