लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर बॉर्डर की तरफ जाते भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:44 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), आठ दिसंबर जिले में मंगलवार को ‘भारत बंद’ के दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं को कथित तौर पर घर में ही नजरबंद कर दिया गया जबकि प्रदर्शन के लिए गाजीपुर बॉर्डर की ओर बढ़ रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।

भीम आर्मी के प्रवक्ता सत्यपाल चौधरी ने आरोप लगाया कि ‘भारत बंद’ में शामिल होने के प्रयास के दौरान गाजियाबाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर लाठीचार्ज करती दिखाई देती है। हालांकि, इन आरोपों को खारिज करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल हिरासत में लिया गया।

इस बीच, विपक्षी दलों के कई नेताओं ने दावा किया कि बंद का समर्थन करने को लेकर सोमवार रात से ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया। हालांकि, नैथानी ने कहा कि नेताओं को एहतियाती हिरासत के तहत उनके घर में रखा गया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने दावा किया कि सोमवार रात से ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया लेकिन वह किसी तरह मंगलवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सतीश शर्मा और कांग्रेस नेता नरेंद्र राठी को भी घर में नजरबंद किया गया।

समाजवादी पार्टी के महासचिव वीरेंद्र यादव ने दावा किया कि उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि सुबह से ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं