आगरा की एक सड़क को दिया गया विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का नाम

By भाषा | Updated: September 28, 2021 01:24 IST2021-09-28T01:24:17+5:302021-09-28T01:24:17+5:30

Late VHP leader Ashok Singhal's name given to a road in Agra | आगरा की एक सड़क को दिया गया विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का नाम

आगरा की एक सड़क को दिया गया विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का नाम

आगरा (उत्तर प्रदेश), 27 सितंबर आगरा की एक सड़क को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का नाम दिया गया है। शहर के मेयर ने सोमवार को बताया कि सिंघल का जन्म उसी क्षेत्र में हुआ था, जहां सड़क का नाम रखा गया है।

गौरतलब है कि इस सड़क का पुराना नाम ‘घटिया आजम खान’ था।

आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव शहीद नगर वार्ड के पार्षद जगदीश पचौरी ने पेश किया और आगरा नगर निगम के 13वें सत्र में इसे स्वीकार कर लिया गया।

जैन ने बताया कि दिवंगत नेता सिंघल का जन्म 27 सितंबर, 1926 को इसी रोड पर स्थित एक मकान में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Late VHP leader Ashok Singhal's name given to a road in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे