मौसम ने बदली करवट- दिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, आज हो सकती है जबरदस्त बारिश
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2019 06:43 IST2019-04-16T06:43:46+5:302019-04-16T06:43:46+5:30
दिल्ली एनसीआर में सोमवार देर रात तेज धूल भरी आंधी आई। ये आंधी काफी समय तक रही।

मौसम ने बदली करवट- दिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, आज हो सकती है जबरदस्त बारिश
दिल्ली एनसीआर में सोमवार देर रात तेज धूल भरी आंधी आई। ये आंधी काफी समय तक रही। वहीं रात को अचानक आई तेज आंधी ने मौसम विभाग की संभावनाओं को पुख्ता किया। मौसम विभाग ने सोमवार रात आंधी से पहले ही दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी।
जबकि दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से हल्की फुहार भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार और बुधवार को भी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ शहर में प्रवेश कर रहा है।
जिसके चलते आंधी और बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट जरूर आएगी, लेकिन यह कमी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। जल्द ही तापमान बढ़ने का सिलसिला फिर शुरू होगा। अप्रैल में उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।