नए उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अभी नहीं बाद में होना चाहिए था?, संजय शिरसाट ने कहा-कुर्सी एक इंसान से ज्यादा महत्वपूर्ण?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 17:06 IST2026-01-31T15:22:24+5:302026-01-31T17:06:23+5:30

यह कदम बारामती विमान हादसे के तुरंत बाद के राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर उठाया जा रहा है।

Late Deputy CM Ajit Pawar's wife Sunetra Pawar elected leader NCP Deputy CM swearing-in ceremony taken place later not now Minister Sanjay Shirsat said | नए उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अभी नहीं बाद में होना चाहिए था?, संजय शिरसाट ने कहा-कुर्सी एक इंसान से ज्यादा महत्वपूर्ण?

file photo

Highlightsअजित पवार की विधवा सुनेत्रा पवार राकांपा के विधायक दल की नेता चुनी गयी हैं।शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। कुर्सी इंसान से अधिक महत्वपूर्ण है। आम लोगों को यह पसंद नहीं है।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शनिवार को कहा कि 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद हो रहा नए उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह ‘ (अभी नहीं) बाद में होना चाहिए था’। मंत्री ने कहा कि इस घटनाक्रम से पता चलता है कि ‘कुर्सी एक इंसान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’ मंत्री ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि यह जल्दबाजी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की आंतरिक राजनीति का परिणाम है। अजित पवार की विधवा सुनेत्रा पवार राकांपा के विधायक दल की नेता चुनी गयी हैं।

वह शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। यह कदम बारामती विमान हादसे के तुरंत बाद के राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर उठाया जा रहा है। शिरसाट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले दो दिनों की घटनाओं से पता चलता है कि कुर्सी इंसान से अधिक महत्वपूर्ण है। आम लोगों को यह पसंद नहीं है।

मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि ये घटनाएं और शपथ ग्रहण समारोह थोड़ा बाद में होने चाहिए थे।’’ उन्होंने कहा,“अजित पवार की मृत्यु के बाद जो घटनाएं हम देख रहे हैं, वे एक दिन तो होनी ही थीं। लेकिन सुनेत्रा पवार का इतनी जल्दी मुंबई रवाना होना और उनके (राकांपा) पार्टी नेताओं के बयान हमें हजम नहीं हो रहे हैं। इतनी जल्दबाजी क्यों?

शपथ ग्रहण समारोह एक सप्ताह बाद भी हो सकता था।” शिरसाट ने यह भी कहा कि अजित पवार की मृत्यु के बाद बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य के कारण राकांपा और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विलय में अब लंबा समय लग सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कहा जा रहा है कि विलय को लेकर बैठकें हुईं। पहले अजित पवार के फैसले का किसी ने विरोध नहीं किया था। लेकिन अब जब वह नहीं रहे, तो विलय का निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में लंबा समय लग सकता है।’’ 

राकांपा ने सुनेत्रा पवार को विधायक दल की नेता चुने जाने से जुड़ा पत्र मुख्यमंत्री फडणवीस को सौंपा

महाराष्ट्र में महायुति सरकार में शामिल दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल की नेता चुने जाने की जानकारी देते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली हैं।

वह बुधवार को अपने पति की जगह उपमुख्यमंत्री पद पर आसानी होंगी, जिनकी हाल ही में विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल समेत राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण मुंबई में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें यह पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री फडणवीस इस पत्र को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेजेंगे। सुनेत्रा पवार को शनिवार दोपहर मुंबई में हुई बैठक के दौरान राकांपा विधायक दल की नेता चुना गया। राज्यपाल देवव्रत शनिवार शाम पांच बजे उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Web Title: Late Deputy CM Ajit Pawar's wife Sunetra Pawar elected leader NCP Deputy CM swearing-in ceremony taken place later not now Minister Sanjay Shirsat said

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे