लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर अपना 92वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाएंगी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:18 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर मंगलवार को 92 वर्ष की हो गईं और उन्होंने अपना जन्मदिन सादे तरीके से परिवार के बीच मनाने का फैसला किया है। ‘सुर साम्राज्ञी’ और ‘भारत कोकिला’ के रूप में प्रसिद्ध मंगेशकर ने 13 साल की आयु में 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने कई भाषाओं में 25,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है।

उनकी छोटी बहन और गायिका उषा मंगेशकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लता के जन्मदिन पर कोई विशेष योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “कोई योजना नहीं है। वह घर पर परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।” लता मंगेशकर के लोकप्रिय गानों की सूची अंतहीन है, फिर भी अपने सात दशक लंबे करियर में उन्होंने जिन गीतों को सुरों से सजाया उनमें “अजीब दास्तां है ये”, “प्यार किया तो डरना क्या”, “सत्यम शिवम सुंदरम”, “नीला आसमां सो गया”, “दिल दीवाना बिन सजना के”, “तेरे लिए” प्रमुख हैं।

भारतीय सिनेमा में महानतम पार्श्वगायिका मानी जाने वाली मंगेशकर को वर्ष 2001 में भारत रत्न प्रदान किया गया था। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह मंगेशकर की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। गायक शंकर महादेवन ने लता को ‘‘माता सरस्वती’’ का रूप कहा। अभिनेत्री जुही चावला ने कहा कि उन्होंने मंगेशकर के जन्मदिन पर 100 पौधे लगाए। धर्मेंद्र और रितेश देशमुख ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

सोमवार को फिल्मकार विशाल भारद्वाज और गीतकार गुलजार ने कहा था कि ढाई दशक पहले लता के साथ रिकॉर्ड किया गया एक गीत उनके जन्मदिन के अवसर पर जारी किया जाएगा। “ठीक नहीं लगता” के बोल वाला गीत किसी फिल्म के लिए 26 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था लेकिन वह फिल्म कभी बन नहीं पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह