लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सात लाख रुपये दान दिए

By भाषा | Published: May 1, 2021 04:24 PM2021-05-01T16:24:59+5:302021-05-01T16:24:59+5:30

Lata Mangeshkar donated seven lakh rupees to Maharashtra Chief Minister Relief Fund | लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सात लाख रुपये दान दिए

लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सात लाख रुपये दान दिए

मुंबई, एक मई सुर सम्राज्ञी व भारत रत्न लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र में कोविड-19 संबंधी कार्यों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ)में सात लाख रुपये का दान दिया है। अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महान गायिका को उनकी इस भावना के लिए धन्यवाद दिया है और राज्य के लोगों से भी प्रदेश सरकार के राहत कार्यों में मदद करने की अपील की है।

बयान में कहा गया, ‘‘सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लता मंगेशकर ने सात लाख रुपये का योगदान दिया है। अधिक से अधिक लोग इस उद्देश्य के लिए आगे आएं और योगदान दें।’’

बयान में कोविड-19 से जुड़े कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के लिए बैंक खाते की भी जानकारी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lata Mangeshkar donated seven lakh rupees to Maharashtra Chief Minister Relief Fund

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे