लाइव न्यूज़ :

पिछले वर्ष 22 मार्च से 31 दिसंबर के बीच दिल्ली में 300 से अधिक विरोध प्रदर्शन हुए

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च पिछले साल 22 मार्च से 31 दिसंबर के बीच दिल्ली में विभिन्न समूहों और संगठनों द्वारा कुल 303 विरोध प्रदर्शन किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पिछले साल सरकार द्वारा लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद 255 प्रदर्शन, 32 धरने, 13 रैलियां और तीन हड़ताल हुईं।

पुलिस ने कहा कि 22 मार्च, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक के लगभग 284 दिन का डेटा तैयार किया गया है, जिसके अनुसार, लगभग एक विरोध प्रदर्शन हर रोज आयोजित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पिछले साल हुए कुछ प्रदर्शनों में अगस्त में हुआ एक विरोध प्रदर्शन शामिल है, जब केंद्रीय व्यापार संघों के सदस्य दिल्ली पुलिस द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद अनलॉक-3 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे।

सितंबर में, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के सदस्य पड़ोसी देश में एक सिख लड़की के कथित अपहरण के विरोध में पाकिस्तान उच्चायोग के पास प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय एक सिख लड़की के लापता होने के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया था।

दो अक्टूबर को नागरिक समाज के कार्यकर्ता, छात्र, महिलाएं और विभिन्न राजनीतिक संगठनों के सदस्य हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए यहां जंतर मंतर पर एकत्र हुए थे।

बॉलीवुड की हस्तियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।

पिछले साल अक्टूबर में, उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित कुछ अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपने लंबित वेतन को लेकर जंतर मंतर पर एक संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos