लाइव न्यूज़ :

पिछले वर्ष में 351 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया : सोनी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:01 IST

Open in App

जयपुर छह जनवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले वर्ष कुल 253 मामले दर्ज किये। ब्यूरो ने 64 राजपत्रित अधिकारियों, 186 अराजपत्रित कर्मचारियों एवं तीन निजी व्यक्तियों के विरूद्ध मामले दर्ज कर कुल 351 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बुधवार को ब्यूरो के 2020 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा जिन कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए उनमें राजस्व, पुलिस, पंचायत, ऊर्जा, स्वायत्त शासन विभाग एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सोनी ने कहा कि 2020 में ब्यूरो ने एक आईएएस अधिकारी, एक आईपीएस अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के तीन अधिकारियों और राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के चार अधिकारियों सहित कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

सोनी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिश्वत मांगने के 60 मामले दर्ज किए गए। आधिकारिक पदों के दुरूपयोग के लिये 34 और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के 16 मामले दर्ज किए गए।

सोनी ने बताया कि परिवहन विभाग, अजमेर के एम डी विश्वविद्यालय, कोटा के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में संगठित अपराध के खिलाफ पिछले वर्ष कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा केन्द्र सरकार के 18 अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

सोनी ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इंद्र सिंह राव (पूर्व बारां कलेक्टर), भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी लक्ष्मण सिंह गौड (पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक भरतपुर) के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव