लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चिड़ियाघर में पिछले साल 125 पशुओं की मौत हुई, तीन साल में सबसे कम मृत्युदर :अधिकारी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली के चिड़ियाघर में 2020-21 में 125 पशुओं की मौत के मामले सामने आये जो पिछले तीन साल में सबसे कम संख्या है।

कोरोना वायरस महामारी और बर्ड फ्लू के कारण एक साल से भी अधिक समय तक बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को ही चिड़ियाघर को आम जनता के लिए पुन: खोला गया।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने कहा कि बुधवार को समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष में जानवरों की मृत्युदर करीब 10 प्रतिशत रही जो 2017-18 से सबसे कम है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस समय चिड़ियाघर में करीब 1,160 पशु हैं। संख्या संबंधी अंतिम रिपोर्ट अप्रैल के मध्य तक तैयार होगी।

पांडेय ने कहा कि अगर बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत का कोई मामला नहीं होता तो मारे गये जंतुओं की संख्या कम रहती।

चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला 15 जनवरी को सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू