लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चिड़ियाघर में पिछले साल 125 पशुओं की मौत हुई, तीन साल में सबसे कम मृत्युदर

By भाषा | Updated: April 2, 2021 10:35 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली के चिड़ियाघर में 2020-21 में 125 पशुओं की मौत के मामले सामने आये जो पिछले तीन साल में सबसे कम संख्या है।

कोरोना वायरस संक्रमण और बर्ड फ्लू के कारण एक साल से भी अधिक समय तक बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को ही चिड़ियाघर को आम जनता के लिए पुन: खोला गया।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने कहा कि बुधवार को समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष में जानवरों की मृत्युदर करीब 10 प्रतिशत रही जो 2017-18 के बाद से सबसे कम है।

पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस समय चिड़ियाघर में करीब 1,160 पशु हैं। संख्या संबंधी अंतिम रिपोर्ट अप्रैल के मध्य तक तैयार होगी।

पांडे ने कहा कि अगर बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत का कोई मामला नहीं होता तो मारे गये जंतुओं की संख्या कम रहती।

चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला 15 जनवरी को सामने आया था। सबसे पहले ब्राउन फिश उल्लू के नमूने में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। अगले कुछ सप्ताह में चिड़ियाघर परिसर से कुछ और नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

पिछले एक साल में चिड़ियाघर में दो बाघिन, एक बाघ और दो शावकों की मौत हो गयी। हालांकि, पिछले साल नवंबर में चिड़ियाघर में एक बाघिन लाई गई और प्रजनन के मकसद से चेन्नई और नागपुर से तीन और बाघों को लाने की योजना है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 के दौरान 172 जानवरों की मौत हुई और मृत्यु दर 17 प्रतिशत से अधिक थी। वहीं 2018-19 में 188 पशुओं की मौत हुई और मृत्यु दर करीब 15 प्रतिशत थी।

पांडे के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1645 लोग चिड़ियाघर घूमने आए। उन्होंने कहा, ‘‘ (महामारी के कारण) हमें उम्मीद नहीं थी कि सौ से ज्यादा लोग आएंगे लेकिन उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह