लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादियों के हाथों मारी गईं प्रधानाचार्य का अंतिम संस्कार हुआ

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:24 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ अक्टूबर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक सरकारी स्कूल में बृहस्पतिवार को आतंकियों के हाथों मारी गईं प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर का शुक्रवार को यहां सिख समुदाय के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्रीनगर के करण नगर इलाके में एक श्मशान घाट पर परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सुपिंदर कौर का अंतिम संस्कार किया गया।

अलूची बाग इलाके में कौर के आवास पर समुदाय के सैकड़ों सदस्य एकत्रित हुए और उन्होंने एक स्ट्रेचर पर उनके शव को रख कर, वहां से एक प्रदर्शन मार्च निकाला। उन्होंने अलूची बाग से जहांगीर चौक तक पैदल प्रदर्शन किया और सुपिंदर कौर तथा उनके सहकर्मी दीपक चंद के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। आतंकवादियों ने कल स्कूल में कौर और चंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्च रोकने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रदर्शनकारियों ने सिविल सचिवालय की ओर मार्च किया और वहां मौन धरना प्रदर्शन किया।

समुदाय के सदस्यों का कहना है कि कौर के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन मार्च और धरना दिया गया।

बाद में परिवार के सदस्य कौर का शव श्मशान घाट ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos