लाइव न्यूज़ :

शहीद सैनिक का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:11 IST

Open in App

कोल्लम (केरल), 14 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन दिन पहले शहीद हुए सेना के एक जवान का बृहस्पतिवार को यहां मूसलाधार बारिश के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक अभियान के दौरान सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ (जूनियर कमीशन ऑफिसर) सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें राष्ट्रीय राइफल बटालिन के वैशाख एच. भी शामिल थे।

अंतिम संस्कार से पहले सैनिक के पार्थिव शरीर को कुडावत्तूर गांव में उनके बचपन के स्कूल में रखा गया था, जहां से उसे उनके घर ले जाया गया। सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इनमें वैसे भी लोग शामिल थे, जिनका शहीद से कोई संबंध नहीं था।

राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल, मावेलिक्कारा से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश और राज्य की पशुपालन मंत्री जे. चिन्चु रानी और कई अन्य वरिष्ठ सरकारी एवं सैन्य अधिकारी शहीद को अंतिम विदाई देने आए थे।

सैन्य सम्मान के तौर पर बंदूक से सलामी दिए जाने के बाद जब वैशाख की मां को तिरंगा दिया गया तो वह बेटे का नाम लेकर रो पड़ीं और मूर्छित हो गयीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

सम्मान गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) के बाद वैशाख के पार्थिव शरीर का हिन्दू रीति से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को यहां लाया गया था और पंगोडे सैन्य अस्पताल में रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग