पाक समुद्री सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मारे गए महाराष्ट्र के मछुआरे का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:18 IST2021-11-09T20:18:49+5:302021-11-09T20:18:49+5:30

Last rites of Maharashtra fisherman killed in firing by Pak marine security personnel | पाक समुद्री सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मारे गए महाराष्ट्र के मछुआरे का अंतिम संस्कार

पाक समुद्री सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मारे गए महाराष्ट्र के मछुआरे का अंतिम संस्कार

पालघर, नौ नवंबर गुजरात के समुद्र तटीय इलाके में पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में गत शनिवार को मारे गये महाराष्ट्र के पालघर जिले के 32 वर्षीय मछुआरे का मंगलवार को उसके पैतृक स्थल वड्राई गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि श्रीधर चमरे नामक मछुआरे का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे उसके पैतृक गांव पहुंचा। पुलिस की भारी तैनाती के बीच सुबह आठ बजे से पहले उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मछुआरे का शव आंशिक रूप से सड़ चुका था।

पुलिस ने कहा कि चमरे मछली पकड़ने वाली नाव 'जलपरी' के चालक दल के सदस्यों में से एक था, जिसे पीएमएसए ने शनिवार दोपहर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास निशाना बनाया था।

सूत्रों ने बताया कि चमरे पिछले तीन महीने से मछली पकड़ने वाली नाव में काम कर रहा था।

उसके ससुर ने कहा कि पाकिस्तानी नौकाओं ने उनकी नाव का आधे घंटे तक पीछा किया।

चमरे की हत्या के विरोध में वड्राई के निवासियों ने सोमवार को बंद रखा था। चमरे के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो नाबालिग बेटियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Last rites of Maharashtra fisherman killed in firing by Pak marine security personnel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे