लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:18 IST

Open in App

जयपुर, 21 जनवरी कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव भींडर में किया गया।

शक्तावत (48) का बुधवार सुबह नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे लीवर में संक्रमण संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण भी था।

शक्तावत उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी पार्टी के विधायक थे। उनके पैतृक गांव भींडर में अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और उन्हें अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भींडर पहुंच कर दिवंगत शक्तावत को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

शक्तावत के पुत्र विंध्यराज ने पीपीई किट पहनकर मुखाग्नि दी।

दो बार कांग्रेस के विधायक रहे शक्तावत जुलाई माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सहयोगी विधायकों में से एक थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे