लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:22 IST

Open in App

उदयपुर, एक दिसंबर भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोरोना वायरस से संक्रमित राजस्थान की पूर्व मंत्री माहेश्वरी का रविवार देर रात गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया था।

उनका पार्थिव शरीर सोमवार रात सड़क मार्ग से उदयपुर लाया गया था।

रानी रोड स्थित शवदाह गृह में माहेश्वरी के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय परिजनों और नजदीकी रिश्तेदारों ने पीपीई किट पहन रखी थी।

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, पार्टी के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने माहेश्वरी के घर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उदयपुर सीट से लोकसभा सांसद रहीं महेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्तीं थीं।

माहेश्वरी राजस्थान की दूसरी विधायक हैं जिनका कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हुआ है। पिछले महीने भीलवाड़ा के सहाडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन इस बीमारी की वजह से हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह