लाइव न्यूज़ :

असम में परिसीमन संबंधित याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिये केन्द्र व राज्य को अंतिम मौका

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर उच्चतम न्यायालय ने असम में संसदीय और विधान सभा क्षेत्रों के परिसीमन से संबंधित याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिये सोमवार को केन्द्र, राज्य सरकार और अन्य को ‘अंतिम अवसर’ प्रदान किया।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने कहा कि अगर दो सप्ताह के भीतर जवाब नहीं दाखिल किये गये तो शीर्ष अदालत इस मामले में आगे कार्यवाही शुरू कर देगी।

एक याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि इस मामले में पहले नोटिस जारी किये गये थे लेकिन अभी तक जवाब दाखिल नहीं हुये हैं और परिसीमन की कवायद जारी है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम जवाब के बाद आपको सुनेंगे। अगर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल नहीं किया जाता है तो हम बगैर जवाब के ही आगे बढ़ेंगे।’’

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘प्रतिवादी/राज्यों की ओर से पेश अधिवक्ता के अनुरोध पर प्रतिवादियों को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया जाता है। इसके बाद मामला सूचीबद्ध किया जाये।’’

कुछ याचिकाकर्ताओं ने शीर्ष अदालत में नगालैंड और मणिपुर में परिसीमन का मुद्दा उठाया है।

एक याचिका असम के दो निवासियों ने दायर की है। इसमें दावा किया गया है कि 2011 की जनगणना हो जाने के बावजूद 2001 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की कवायद की जा रही है।

इसमें यह भी कहा गया है कि असम में विधान सभा और संसदीय सीटों के परिसीमन का काम 2021 की जनगणना पूरी होने तक टाला जाये ताकि इस कवायद के लिये ताजा आंकड़े उपलब्ध रहें।

शीर्ष अदालत इससे पहले इस साल 28 फरवरी का आदेश निरस्त करने के लिये दायर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमत हो गया था जो आठ फरवरी, 2008 की अधिसूचना से उलट थी। फरवरी, 2008 की अधिसूचना में असम के लिये परिसीमन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos