लाइव न्यूज़ :

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की आखिरी तारीख पांच दिसंबर तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:55 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), दो दिसंबर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में सुधार की चल रही प्रक्रिया की अंतिम तिथि पांच दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।इससे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रृटियों को ठीक करवाने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई थी।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी एलवाई सुहास ने बृहस्पतिवार को बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे व आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अवधि में एक जनवरी 2022 तक 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले और जिले में रहने वाले वे युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं जिनका अबतक नाम सूची में दर्ज नहीं है।

सुहास ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल मृत, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के साथ अन्य किसी विवरण में भी इस अवधि में सुधार कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता एनवीएसपी पोर्टल पर जाकर अथवा अपने मोबाइल पर ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड’ कर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह