लाइव न्यूज़ :

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की आज आखिरी मौका, नहीं लगवाये तो देना होगा जुर्माना

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:56 IST

Open in App

नोएडा, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आज आखिरी तिथि है । इसके बाद प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों को भारी जुर्माना देना पड़ेगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक गौतमबुध नगर जनपद में सिर्फ 50 प्रतिशत वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगावाई है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रशांत तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने का अंतिम दिन सरकार ने तय किया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के बाद यह समय सीमा खत्म हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि नोएडा में अब तक करीब 7.5 लाख वाहन पंजीकृत है और दूसरे जिले तथा अन्य राज्यों में पंजीकृत करीब ढाई लाख वाहन गौतम बुद्ध नगर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सबको मिलाकर नोएडा की सड़कों पर तकरीबन 10 लाख गाड़ियां चल रही हैं जबकि अब तक 3.7 लाख वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है।

उन्होंने बताया कि इन प्लेटों को लगवाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर का रिकॉर्ड बहुत खराब है। उन्होंने बताया कि 3,78,319 वाहनों पर ही ये प्लेटें लगी हैं और इसमें 1,33,750 वाहन पुराने हैं। है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो