लाइव न्यूज़ :

लसीना ने भारत में अमेरिका की दूतावास प्रभारी का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर पैट्रिशिया ए लसीना ने यहां अमेरिकी दूतावास की प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अतुल केशप की जगह ली है जिनका कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया। लसीना अमेरिकी विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्होंने नौ सितंबर को प्रभारी (सीडीए) का कार्यभार संभाला।

इससे पहले जुलाई 2018 से जुलाई 2021 तक उन्होंने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास में महा वाणिज्य दूत के तौर पर कार्य किया था। अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को कहा, “नयी दिल्ली में अमेरिका की प्रभारी का स्वागत करने में हमारा साथ दीजिए। सीडीए लसीना से और जानकारी तथा अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी पर जानने के लिए हमारे साथ संपर्क बनाये रखें।”

अमेरिका के राष्ट्रपति ने लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गारसेटी को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया है। हालांकि, सीनेट से अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस