लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में लश्कर का बड़ा मॉड्यूल ध्वस्त, 8 आतंकी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 10, 2019 04:42 IST

बारामुला के सोपोर में एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन में लश्कर के यह 8 आतंकी गिरफ्तार किए गए. इन पर कश्मीर घाटी में कई आतंकी साजिश में शामिल होने का शक है. एजेंसियां इनसे अब कड़ी पूछताछ कर रही है.

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा मॉड्यूल ध्वस्त करते हुए इस आतंकी संगठन से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.धारा 370 को असरहीन किए जाने के बाद राज्य में सेना और पुलिस को मिली यह सबसे बड़ी सफलता है.

बारामुला के सोपोर में एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन में लश्कर के यह 8 आतंकी गिरफ्तार किए गए. इन पर कश्मीर घाटी में कई आतंकी साजिश में शामिल होने का शक है. एजेंसियां इनसे अब कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, बारामुला जिले के सोपोर में एजेंसियों को लश्कर के लिए काम करने वाले कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली थी.

इस पर पुलिस और सेना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां सर्च ऑपरेशन चलाया. इसमें संदिग्ध पाए जाने पर 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए लोग बारामुला में दुकानदारों को बाजार बंद रखने के लिए धमकी देने और इलाके में धमकी भरा पोस्टर लगाने की घटनाओं में भी शामिल थे.

शुरु आती जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान भी मिले है जिसके बाद इन सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं