लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा का मददगार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:16 IST

Open in App

श्रीनगर, दो जून सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए मध्य कश्मीर जिले के हरेन साईबग इलाके में सुरक्षा बलों ने एक जांच चौकी स्थापित की।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अधिकारियों ने हकारमुला बडगाम निवासी फैयाज अहमद भट को गिरफ्तार किया, जो प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़ा है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भट ने बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने सहित आश्रय, रसद और अन्य सामग्री सहायता प्रदान की थी।

उन्होंने कहा, "गिरफ्तार किया गया आतंकवादी सहायक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकवादी कमांडरों के संपर्क में था और कश्मीर में भी लश्कर के स्वयंभू कमांडरों के लगातार संपर्क में था।"

प्रवक्ता ने बताया कि भट के कब्जे से लश्कर-ए-तैयबा के पोस्टर समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल