लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:16 IST

Open in App

श्रीनगर, चार दिसंबर जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर और उसके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने यी जानकारी दी ।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले के पोशकार इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान चलाया ।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाा बलों ने एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान ए बी हमीद नाथ के रूप में की गयी है जो बडगाम जिले का रहने वाला हैं ।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन, पिस्तौल की पांच गोलियां और एक चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नाथ फरवरी 2021 से सक्रिय आतंकवादी है । उन्होने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा