लाइव न्यूज़ :

अयोध्‍या में दीपोत्‍सव पर आयोजित होगा लेजर शो

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:56 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवंबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर अयोध्‍या में दीपावली पर्व पर आयोजित 'दीपोत्‍सव-2020' को भव्‍य स्‍वरूप प्रदान के लिए शुक्रवार को एक आकर्षक लेजर शो आयोजित किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्‍ता ने सोमवार को बताया, ''अत्‍याधुनिक तकनीक पर आधारित लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट का चित्रण भी इस लेज़र शो के माध्यम से देखने को मिलेगा।''

प्रवक्‍ता के मुताबिक, ''यह लेज़र शो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों की प्रसन्नता और उनके स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा। इसमें शंख और घण्टियों की ध्वनि का समावेश होगा। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित नृत्यों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक नृत्य को भी इस शो में प्रदर्शित किया जाएगा।''

प्रवक्‍ता ने बताया, ''इस शो में भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के उपरान्त उनके अयोध्या आगमन के दृश्य को चित्रित किया जाएगा और भगवान श्रीराम की स्तुति ‘श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन’ भी पृष्ठभूमि में सुनने को मिलेगी। लेज़र द्वारा वर्चुअल आतिशबाजी का कार्यक्रम दीपोत्सव-2020 का एक प्रमुख आकर्षण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

कारोबारPetrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए