लाइव न्यूज़ :

आईटी पेशेवरों के लिए केरल में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 जून केरल आईटी पार्क और टेक्नोपार्क कर्मचारी सहकारी (टीईसी) अस्पताल ने अनेक आईटी कंपनियों के साथ मिलकर राज्य के सॉफ्टवेयर पेशेवरों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया।

टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को विधायक कदकमपल्ली सुरेंद्रन ने यहां टेक्नोपार्क के एच एंड आर ब्लॉक में स्थापित केंद्र में किया। एक बयान के अनुसार यहां टेक्नोपार्क में शनिवार को 450 से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों और उनके परिजन के लिए टीकाकरण का पहला चरण शुरू हुआ।

टीईसी अस्पताल ने केरल में केवल आईटी पेशेवरों के टीकाकरण के लिए कोविशील्ड की दो लाख खुराक खरीदी हैं। पहली खेप में उसे 25 हजार खुराक मिल गयी हैं।

केरल राज्य आईटी पार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन एम थॉमस ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान से राज्यभर में आईटी कंपनियों के परिसर में कर्मचारियों की आमद और सामान्य स्थिति सुनिश्चित हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया