लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में लेह वायु सेना स्टेशन पर स्थापित हुई सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:17 IST

Open in App

लेह, 26 नवंबर लद्दाख संघ शासित प्रदेश में सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत लेह में स्थित भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर यह परियोजना स्थापित की गई है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ‘प्रोविजन ऑफ सोलर फोटो वोल्टाइक पावर प्लांट 1.5 मेगावाट’ नामक परियोजना का कार्य 31 मार्च 2021 को पूरा होना था लेकिन इसे 12 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया।

उन्होंने कहा, “लद्दाख संघ शासित क्षेत्र के लेह में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है।”

प्रवक्ता ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रक्षा क्षेत्र को तीन चरणों में 300 मेगावाट और लेह क्षेत्र को 14 मेगावाट ऊर्जा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि 122 करोड़ की इस परियोजना का हाल ही में पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल वी आर चौधरी द्वारा उद्घाटन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा