लाइव न्यूज़ :

मप्र में पुलिस कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, गृह मंत्री ने इसे बताया "रूटीन प्रक्रिया"

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 7, 2019 20:40 IST

गृह मंत्री से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों और स्थानांतरण आदेशों में संशोधनों को लेकर सवाल किया गया था। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने 15 साल बाद सूबे की सत्ता में आते ही "तबादला उद्योग" शुरू कर दिया है।

Open in App

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की नयी सरकार के गठन के बाद पिछले ढाई महीनों में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर किये गये तबादलों और स्थानांतरण आदेशों में संशोधनों को राज्य के गृह मंत्री बाला बच्चन ने बृहस्पतिवार को "रूटीन प्रक्रिया" करार दिया।

बच्चन ने यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "पुलिस विभाग में तबादले रूटीन प्रक्रिया के तहत किये गये थे। कुछ तबादलों को रद्द भी किया गया था। लेकिन अब तबादलों की यह प्रक्रिया बंद हो चुकी है।"

गृह मंत्री से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों और स्थानांतरण आदेशों में संशोधनों को लेकर सवाल किया गया था। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने 15 साल बाद सूबे की सत्ता में आते ही "तबादला उद्योग" शुरू कर दिया है।

नवंबर में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने मतदाताओं से वादा किया था कि वह राज्य में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने पर "नये सिरे से विचार" करेगी। इस बारे में पूछे जाने पर बच्चन ने जवाब दिया, "आगामी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हम इस बारे में बात करेंगे। पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने के लिये अगर हमें तंत्र में कोई बदलाव भी करना होगा, तो हम जरूर करेंगे। मैं खुद इस (पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के) बारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात करूंगा। फिर उचित निर्णय लिया जायेगा।"

राज्य में अपराध बढ़ने से संबंधित अलग-अलग सवालों पर गृह मंत्री ने यह बात दोहरायी, "कानून-व्यवस्था में कसावट के लिये हम तमाम जरूरी कदम उठा रहे हैं और आगे भी उठायेंगे।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे