लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों से बृहस्पतिवार को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस थाना जेनापुरा को विशेष सूचना मिली थी कि शोपियां के चिल्लीपुरा के निवासी अब्दुल हमीद शेख और बिलाल अहमद शेख दोनों नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं और उन्होंने अपने घरों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ जमा कर रखे है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद, एक पुलिस दल ने एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ विशिष्ट स्थानों पर छापा मारा। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों घरों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किये।

उन्होंने कहा कि अब तक चार लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में काकापोरा थाने को सूचना मिली थी कि मोहनवीजी काकापोरा निवासी गुलजार अहमद उर्फ बेटा और मोहम्मद रफीक मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं और अपने घरों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ रखे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट स्थान पर छापा मारा और तलाशी के दौरान 27 किलोग्राम गांजे के पत्ते और 28 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी भागने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी