लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:20 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से बृहस्पतिवार को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि काकापोरा थाने को सूचना मिली थी कि मोहनवीजी काकापोरा निवासी गुलजार अहमद उर्फ बेटा और मोहम्मद रफीक मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं और अपने घरों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ रखे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट स्थान पर छापा मारा और तलाशी के दौरान 27 किलोग्राम गांजे के पत्ते और 28 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी भागने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो