लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भाषा विवाद : ‘अराजकतावादी’ दिल्ली सरकार के लिये संविधान के कोई मायने नहीं-भाजपा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून नर्सिंग कर्मियों से काम के दौरान मलयालम में बात न करने संबंधी एक अस्पताल के परिपत्र पर दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि यह विडंबना ही थी कि उसने कोविड संकट के दौरान केरल से ऑक्सीजन देने का अनुरोध किया और अब उसके लोगों के एक-दूसरे से अपनी भाषा में बात करने के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जी बी पंत अस्पताल अब अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है और उसने अपने पूर्व के आदेश पर विवाद के बाद मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। भाजपा प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा, “हड़बड़ी में आदेश को वापस लेना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हमारे यहां अराजकतावादी राज्य सरकार है, जिसके लिये भारत का संविधान और उसकी मान्य भाषाएं कोई मायने नहीं रखतीं।”

उन्होंने कहा, “यह विडंबना है कि जब इस सरकार को ऑक्सीजन की जरूरत थी तो केरल से अनुरोध किया गया और अब उनसे आपस में अपनी ही भाषा मलयालम में बात करने के अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि वैश्विक रूप से सबसे ज्यादा संख्या में नर्स केरल से आती हैं और उन्होंने चिकित्सकों और पराचिकित्सा कर्मियों के साथ अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के तौर पर देश की सेवा की है। वडक्कन ने कहा कि उन्होंने जान भी गंवाई है। उन्होंने कहा कि केरल सरकार की तरफ से इस मामले को लेकर “चुप्पी” पर भी वह हैरान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे