भारी बारिश के कारण किन्नौर, शिमला में भूस्खलन

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:47 IST2021-09-24T14:47:34+5:302021-09-24T14:47:34+5:30

Landslides in Kinnaur, Shimla due to heavy rains | भारी बारिश के कारण किन्नौर, शिमला में भूस्खलन

भारी बारिश के कारण किन्नौर, शिमला में भूस्खलन

शिमला, 24 सितंबर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण किन्नौर और शिमला जिले में भूस्खलन हुआ।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के बाद किन्नौर जिले के पुवारी से काजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।

उन्होंने बताया कि शिमला में भी बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के कारण होमगार्ड कार्यालय के पास एक सड़क बंद रही, वहां से मलबा हटाने का काम जारी है।

अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर में नैना देवी में 180.6 मिमी और सोलन के कंडाघाट में 65.2 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में शिमला में 54.6 मिमी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Landslides in Kinnaur, Shimla due to heavy rains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे