Landslide: माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भूस्खलन, 2 महिलाओं की मौत, 1 घायल

By आकाश चौरसिया | Updated: September 2, 2024 17:03 IST2024-09-02T15:47:00+5:302024-09-02T17:03:10+5:30

जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर आज भूस्खलन आया, जिसकी चपेट में तीन तीर्थयात्री आ गए, इनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई। सामने आई खबरों के मुताबिक 1 लड़की घायल हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ।

Landslide on the way to Mata Vaishno Devi temple 3 pilgrims seriously injured | Landslide: माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भूस्खलन, 2 महिलाओं की मौत, 1 घायल

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsमाता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर आया भूस्खलन भूस्खलन की चपेट में आने से 2 तीर्थयात्रियों की मौत, 1 घायलआज करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आए 3 तीर्थयात्रियों में से दो महिलाओं की मौत हो गई। इनके अलावा एक लड़की घायल हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

घायल श्रद्धालुओं की पहचान ओम प्रकाश उम्र 49 साल पुत्र रामप्रकाश, मुकेश कुमार उम्र 28 साल पुत्र रमाकांत, अमरीका सिंह उम्र 45 साल पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह सभी निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी बैटरी कार मार्ग पर स्थित पंछी कॉलोनी के नजदीक एकाएक भूस्खलन हुआ। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालु भूस्खलन की चपेट में आ गए। वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग पर बना शेड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही तुरंत आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी व अधिकारी पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद तुरंत कटड़ा पहुंचाया गया और वहां से एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है। सभी की हालत बेहतद बताई जा रही है।

Web Title: Landslide on the way to Mata Vaishno Devi temple 3 pilgrims seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे