लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भूस्खलन, केरिपुब के गश्‍ती डाग स्‍क्‍वाड ने मलबे में दबे व्‍यक्ति की जान बचाई

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 1, 2019 02:44 IST

जम्मू संभाग के रामबन में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आ गए एक व्यक्ति को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बचा लिया। यह व्यक्ति गले तक मलवे में दब चुका था। अगर त्वरित कार्रवाई न की जाती तो उसकी मौत निश्चित थी।

Open in App

श्रीनगर-जम्‍मू नेशनल हाईवे पर मलबे में फंसे एक आदमी की जान केरिपुब के गश्‍ती दल के डाग स्‍क्‍वाड ने बचा ली है। इस व्यक्ति को केरिपुब जवानों की 72वीं बटालियन के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

केरिपुब के जवान मलवे में दबे एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह वीडियो जिला रामबन का है। जम्मू संभाग के रामबन में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आ गए एक व्यक्ति को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बचा लिया। यह व्यक्ति गले तक मलवे में दब चुका था। अगर त्वरित कार्रवाई न की जाती तो उसकी मौत निश्चित थी।

केरिपुब की 72वीं बटालियन के जवान जब गश्त कर रहे तो दल में शामिल डॉग स्कवाड ने मलवे में दबे इस व्यक्ति को सूंघ लिया और जवानों को इस बारे में सूचना दी। बस फिर क्या था बटालियन के जवानों ने मलवे की खुदाई शुरू कर दी। खुदाई करते हुए जवानों ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि मलवे में दबे व्यक्ति को क्षति न पहुंचे।

घंटों प्रयास के बाद व्यक्ति को मलवे से बाहर निकाल उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं। मलवें में दबे व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बटोत के रूप में हुई है। एसपी रामबन संजय परिहार ने बताया कि प्रदीप की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं