जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भूस्खलन, केरिपुब के गश्‍ती डाग स्‍क्‍वाड ने मलबे में दबे व्‍यक्ति की जान बचाई

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 1, 2019 02:44 IST2019-08-01T02:44:56+5:302019-08-01T02:44:56+5:30

जम्मू संभाग के रामबन में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आ गए एक व्यक्ति को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बचा लिया। यह व्यक्ति गले तक मलवे में दब चुका था। अगर त्वरित कार्रवाई न की जाती तो उसकी मौत निश्चित थी।

Landslide on Jammu-Srinagar Highway, Caripub's Patrol Dog Squad saved the life of a man buried in the rubble | जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भूस्खलन, केरिपुब के गश्‍ती डाग स्‍क्‍वाड ने मलबे में दबे व्‍यक्ति की जान बचाई

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भूस्खलन, केरिपुब के गश्‍ती डाग स्‍क्‍वाड ने मलबे में दबे व्‍यक्ति की जान बचाई

श्रीनगर-जम्‍मू नेशनल हाईवे पर मलबे में फंसे एक आदमी की जान केरिपुब के गश्‍ती दल के डाग स्‍क्‍वाड ने बचा ली है। इस व्यक्ति को केरिपुब जवानों की 72वीं बटालियन के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

केरिपुब के जवान मलवे में दबे एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह वीडियो जिला रामबन का है। जम्मू संभाग के रामबन में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आ गए एक व्यक्ति को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बचा लिया। यह व्यक्ति गले तक मलवे में दब चुका था। अगर त्वरित कार्रवाई न की जाती तो उसकी मौत निश्चित थी।

केरिपुब की 72वीं बटालियन के जवान जब गश्त कर रहे तो दल में शामिल डॉग स्कवाड ने मलवे में दबे इस व्यक्ति को सूंघ लिया और जवानों को इस बारे में सूचना दी। बस फिर क्या था बटालियन के जवानों ने मलवे की खुदाई शुरू कर दी। खुदाई करते हुए जवानों ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि मलवे में दबे व्यक्ति को क्षति न पहुंचे।

घंटों प्रयास के बाद व्यक्ति को मलवे से बाहर निकाल उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं। मलवें में दबे व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बटोत के रूप में हुई है। एसपी रामबन संजय परिहार ने बताया कि प्रदीप की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

Web Title: Landslide on Jammu-Srinagar Highway, Caripub's Patrol Dog Squad saved the life of a man buried in the rubble

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे